Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया की राय पर तय होंगे MP में सात सीटों के प्रत्याशी

 à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ में लोकसभा चुनाव में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के दखल वाली कांग्रेस की सात सीटों पर प्रत्याशी चयन को लेकर हाईकमान असमंजस में है। सिंधिया का नाम गुना के साथ इंदौर-विदिशा सीट के लिए भी चल रहा है। उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे का नाम ग्वालियर सीट से विचाराधीन है। सिंधिया की राय पर भिंड-मुरैना और धार की सीटों के प्रत्याशियों का भी फैसला होना है। इधर, सिंधिया की सीट बदले जाने को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि उनका अलग मामला है क्योंकि वे मौजूदा सांसद हैं।

वे खुद जो तय करेंगे, वह होगा। प्रदेश में अब तक कांग्रेस नौ सीटों पर प्रत्याशी तय कर पाई है। शेष 20 में से सात सीटें गुना, ग्वालियर, इंदौर, विदिशा, धार, भिंड और मुरैना के प्रत्याशी चयन में सिंधिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। गुना में कांग्रेस की स्थिति विस चुनाव में कुछ कमजोर थी जिससे कमलनाथ भी सिंधिया को दूसरी सीट पर जाने की सलाह दे चुके हैं। उन्हें इंदौर या विदिशा जैसी सीटों पर भेजे जाने की चर्चाएं हैं। सिंधिया को ही फैसला लेना है। यह बात कमलनाथ भी शनिवार को पत्रकार वार्ता में कह चुके हैं।

Share This News :