Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
प्रियदर्शनी राजे सिंधिया को लेकर सियासी गहमागहमी बढ़ी, ज्योतिरादित्य लेंगे अंतिम निर्णय

मध्य प्रदेश की ग्वालियर सीट पर लोकसभा चुनावों को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है. प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया को चुनाव लड़ाने की मांग के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में जबरदस्त  उत्शाह à¤¦à¥‡à¤–ने को मिल रहा है. सूत्रों के अनुसार, प्रियदर्शिनी के चुनाव लड़ने का अंतिम फैसला ज्योतिरादित्य सिंधिया पर छोड़ दिया गया है.

दरअसल, रविवार (24 मार्च) शाम ग्वालियर में जिला कांग्रेस कमेटी ने एक बैठक आयोजित कर कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी और सिंधिया राजघराने की बहू प्रियदर्शनी राजे सिंधिया को ग्वालियर लोकसभा सीट से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया. इस प्रस्ताव को जिला कांग्रेस ने राहुल गांधी को भेजा है.

Share This News :