Home > अपना शहर ,
होमगार्ड का प्रदर्शन हर क्षेत्र में सराहनीय होमगार्ड स्थापना दिवस पर कमिश्नर श्री रूपला ने ली परेड की सलामी

ग्वालियर संभाग के कमिश्नर श्री एस एन रूपला ने कहा है कि वास्तव में होमगार्ड की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था हमेशा अहम रही है। चाहे कानून व्यवस्था का मुद्दा हो या आपराधिक मामले हों या आकस्मिक आपदा हो। हमेशा से ही पुलिस बल के साथ होमगार्ड की सराहनीय भूमिका रही है। वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में होमगार्ड यूनिट ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

उन्होंने कहा कि न्यूनतम वेतन मिलने पर भी इनका बेहतर एवं शानदार प्रदर्शन रहा है। इसलिये ऐसे बहुविविध सहयोग वाले संगठन की समाज को आज बहुत जरूरत है। कमिश्नर श्री रूपला मंगलवार को बहोड़ापुर स्थित होमगार्ड मुख्यालय परिसर में 70वें होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि बतौर संबोधित कर रहे थे।

      इस अवसर पर कमिश्नर श्री रूपला ने होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस के स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनायें एवं बधाई दी तथा परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर होमगार्ड की पाँच प्लाटूनों द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया।

      मौके पर डिवीजनल कमाण्डेंट श्रीमती संगीता डी कुमार ने मध्यप्रदेश के डायरेक्टर जनरल होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस श्री वी के सिंह के शुभकामना संदेश का वाचन किया। जिला होमगार्ड कमाण्डेंट श्री अश्विनी सूद ने स्वागत भाषण दिया।

      इस अवसर पर कमाण्डेंट श्री अश्विनी सूद के नेतृत्व में स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्ड टीम द्वारा आपदा प्रबंधन हेतु प्राप्त आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। जिसे देखकर सभी अतिथियों को होमगार्ड के बदलते स्वरूप का आभार हुआ। विभिन्न प्रकार के कटर, हाइड्रोलिक जैक (बीस टन वजन उठाने की क्षमता वाले), ब्लोअर (कमरे से धुँए को निकालने का उपकरण), कम अलाँग (कुँए में गिरे व्यक्ति को निकालने तथा ऊपर से व्यक्ति को नीचे उतारने के लिये) तथा आस्का लाइट (बिना बिजली के विद्युत व्यवस्था करने के लिये) जैसे आधुनिक उपकरणों का एसडीआरएफ ग्वालियर टीम द्वारा प्रदर्शन किया गया, जिसे सभी अतिथियों ने सराहा।

      इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा, अपर कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय व अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    

Share This News :