Home > अपना शहर ,
जन-सुनवाई में 173 फरियादियों की समस्यायें सुनीं गईं

कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में इस बार 173 फरियादी पहुँचे। जन-सुनवाई में मदद की आस में पहुँचे जरूरतमंद मरीजों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम प्रभारी कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा ने कराया।

प्रभारी कलेक्टर श्री वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह एवं अपर कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्यायें सुनीं। साथ ही उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की। विभागीय अधिकारियों को तत्परता से फरियादियों के आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश प्रभारी कलेक्टर ने दिए हैं।

Share This News :