Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया का तीन दिवसीय शिवपुरी दौरा, बूथ स्तर पर होंगी मैराथन बैठकें

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 24 से 26 मार्च के दरम्यान अपने संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान सिंधिया शिवपुरी के प्रत्येक ब्लॉक में जाकर बूथ स्तर पर पार्टी के पोलिंग प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे. ज्योतिरादित्य सिंधिया 24 मार्च रविवार को ग्वालियर से चलकर दोपहर 12 बजे पड़ोरा में कोलारस ग्रामीण ब्लॉक के पोलिंग कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे. इसके बाद वे दोपहर 1 बजे लुकवासा पहुंचकर कोलारस ब्लॉक-1 के पोलिंग कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे.

अपराह्न 3 बजे बदरवास ब्लॉक के पोलिंग कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद आखिर में शाम 7 बजे शिवपुरी आकर शिवपुरी नॉर्थ ब्लॉक के पोलिंग कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इसी दिन शाम में वह माधव राव सिंधिया न्यास सम्मान समारोह में भाग लेंगे. ज्योतिरादित्य सिंधिया रात्रि विश्राम बॉम्बे कोठी में करेंगे.

सांसद सिंधिया अपने दौरे के अगले दिन 25 मार्च सोमवार को सुबह 10.30 बजे पिछोर पहुंचकर पिछोर ब्लॉक के पोलिंग कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे. फिर दोपहर 12.30 बजे खनियांधाना पहुंचकर खनियांधाना एवं बामौरकलां ब्लॉक के पोलिंग कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे. इसके बाद वे दोपहर 2.30 बजे रन्नौद में रन्नौद ब्लॉक के पोलिंग कार्यकर्ताओं की बैठक श्रीपुर चक्क में लेंगे. वह फिर शिवपुरी आकर रात्रि में शिवपुरी साउथ के पोलिंग कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे. सिंधिया रात्रि विश्राम शिवपुरी के बॉम्बे कोठी में ही करेंगे.

 

सांसद सिंधिया अपने दौरे के अंतिम दिन 26 मार्च मंगलवार को सुबह 10.30 बजे भोंती पहुंचकर भोंती ब्लॉक के पोलिंग कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे. फिर दोपहर 12.30 बजे खोंड़ पहुंचकर खोंड़ ब्लॉक के पोलिंग कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे. इसके बाद आखिर में अपराह्न 3 बजे शिवपुरी में शिवपुरी ग्रामीण ब्लॉक के पोलिंग कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगें और फिर शाम 5.30 बजे ग्वालियर के लिए रवाना हो जाएंगे.

Share This News :