Home > अपना शहर ,
तानसेन समारोह-2016 स्थानीय समिति की बैठक आज

तानसेन समारोह के आयोजन से जुड़ी स्थानीय समिति की बैठक 7 दिसम्बर को आयोजित होगी। इस दिन यह बैठक दोपहर 12 बजे संभाग आयुक्त श्री एस एन रूपला की अध्यक्षता में मोतीमहल स्थित मानसभागार में रखी गई है। समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है। भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में देश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित महोत्सव “तानसेन संगीत समारोह” इस साल संगीत की नगरी ग्वालियर में 16 से 20 दिसम्बर तक आयोजित होगा।  

उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया की पहल पर हुआ है समारोह का विस्तार

उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया की पहल पर तानसेन समारोह का विस्तार किया गया है। श्री पवैया की पहल पर तानसेन समारोह  में पहली बार किला स्थित गूजरी महल में भी एक संगीत सभा का आयोजन होने जा रहा है। साथ ही तानसेन अलंकरण समारोह की पूर्व संध्या पर हजीरा चौक पर देश की सुविख्यात लोक गायिका श्रीमती मालिनी अवस्थी का उपशास्त्रीय लोक गायन भी होगा। यह कार्यक्रम “गमक” नाम से आयोजित होगा।

Share This News :