Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
दिग्विजय बोले - गौर आ जाएं मैदान में, लेकिन क्या पार्टी उन्हें चुनाव में उतारेगी?

जबलपुर। à¤­à¥‹à¤ªà¤¾à¤² से चुनाव लड़ने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की चुनौती पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि गौर आ जाएं मैदान में लेकिन सवाल यह है कि मार्गदर्शक मंडल में लिए गए बाबूलाल गौर को क्या पार्टी चुनाव मैदान में उतारेगी।

अल्प प्रवास पर जबलपुर आए सिंह पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। दरअसल पिछले दिनों जब दिग्विजय सिंह के भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरें आईं तो भाजपा नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गौर ने सिंह से कहा था कि भोपाल भूल के भी मत आ जाना। यहां भाजपा की जड़ें मजबूत हैं।

कांग्रेस के बड़े नेता से लेकर नवाब साहब तक हार चुके हैं। भोपाल से जीतना यानी लोहे के चने चबाना होगा। दिग्विजय सिंह ने खुद के चुनाव लड़ने के बारे में कहा कि पार्टी जहां से चुनाव लड़वाएगी, वहां से मैदान में उतरने के लिए वे तैयार हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने भाजपा नेताओं द्वारा के नाम के साथ चौकीदार शब्द के इस्तेमाल किए जाने पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम ई-टेंडर और व्यापमं घोटाले में आया है, इसके अलावा राफेल डिफेंस घोटाले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम आ रहा है। इसके बाद भी खुद को चौकीदार कहते हैं तो यह चौकीदार का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि राफेल में सरकार ने खरीदी प्रक्रिया से समझौता किया है।

Share This News :