Home > अपना शहर ,
कन्या भ्रूण लिंग परीक्षण की रोकथाम हेतु विभाग की वेबसाइट पर करें शिकायत

बेटी बचाओ अभियान के अंतर्गत कन्या भ्रूण लिंग परीक्षण पर रोकथाम एवं त्वरित सूचना के आदान-प्रदान की दृष्टि से स्वास्थ्य विभाग द्वारा वेबसाइट www.hamaribitiya.in प्रारंभ की गई है। कोई भी व्यक्ति उक्त वेबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा। शिकायत प्राप्त होने पर स्वास्थ्य विभाग का अमला त्वरित कार्रवाई करेगा।

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस एस जादौन ने बताया कि जिले में यदि किसी अल्ट्रासाउण्ड केन्द्र या नर्सिंग होम पर लिंग परीक्षण की जानकारी किसी भी नागरिक के संज्ञान में आती है तो वह विभाग की इस वेबसाइट पर शिकायत कर सकता है। शिकायत पर विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने जिले के समस्त नर्सिंग होम, क्लीनिक, अल्ट्रासाउण्ड केन्द्र के संचालकों को भी निर्देशित किया है कि वे अपने संस्थान में सार्वजनिक स्थल पर उपरोक्त व्यवसायिक की सूचना अनिवार्यत: प्रदर्शित करें। उन्होंने जिले के समस्त जागरूक नागरिकों से भी आग्रह किया है कि गर्भस्थ शिशु लिंग परीक्षण की शिकायत विभाग की वेबसाइट पर करें। ताकि दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा सके।

Share This News :