Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
खंडवा पहुंचे सीएम कमलनाथ, बोले- संसद में भी कांग्रेस का झंडा लहराना है

खंडवा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ रविवार को स्टेट प्लेन से नागचून हवाई पट्टी पर पहुंचे। यहां बाहर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मध्यप्रदेश विधानसभा की तरह लोकसभा में भी कांग्रेस का झंड़ा लहराना है। हम सभी को साथ मिलकर मध्यप्रदेश की लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को जिताना हैं।

इसके बाद सीएम दादाजी मंदिर दर्शन करने पहुंचे। हवाई पट्टी से दादाजी मंदिर तक सुरक्षा के लिए 150 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। सीएम मंदिर में आशीर्वाद लेने के बाद मूंदी में सिंगाजी पॉवर प्लांट की फेस-2 की चौथी इकाई का लोकार्पण करेंगे और फिर यहीं जय किसान फलस ऋण माफी योजना के प्रमाण पत्र किसानों को बांटेंगे।

Share This News :