Home > अपना शहर ,
निगमायुक्त ने की सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा, वसूली प्रभारियों को दिए लक्ष्य

निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा की तथा बैठक में सभी वसूली प्रभारियों से सम्पत्तिकर वसूली की जानकारी ली। जिस पर वसूली प्रभारियों द्वारा निगमायुक्त श्री द्विवेदी से आग्रह किया गया कि सम्पत्तिकर वसूली का जो लक्ष्य हमें दिया गया है वह क्षेत्र के अनुसार सही नहीं है कृपया उसे संसोधित कर दें, जिस पर निगमायुक्त महोदय ने सभी सम्पत्तिकर वसूली प्रभारी एवं कर संग्रहकों से चर्चा कर उनके बताए अनुसार ही उनके लक्ष्य निर्धारित किए।
बैठक में निगमायुक्त द्वारा सभी वसूली प्रभारियों को लक्ष्य निर्धारित किए तथा लक्ष्यानुसार वसूली करने के निर्देश दिए। सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा बैठक में अच्छी वसूली करने पर ग्राम पंचायत के सचिव वार्ड 61 में वसूली का कार्य कर रहे श्री लायक राम एवं वार्ड 66 के श्री भगवान ंिसह की सराहना करने हुए उन्हें प्रशंसा पत्र देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्राम सचिव श्री इरसाद खान के ड्रेसकोड में उपस्थित न होने पर 1 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

Share This News :