Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई कारोबारियों के यहां छापे

छिंदवाड़ा। à¤†à¤¯à¤•र विभाग की छापामार कार्रवाई लगातार जारी है। भोपाल में बड़े रोड कॉन्ट्रैक्टर के ठिकानों पर छापे के बाद अब आयकर विभाग ने छिंदवाड़ा के करीब 15 बड़े ज्वेलर्स के करीब 2 दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर दबिश दी है। शुरुआती कार्रवाई में ही करोड़ों की कर चोरी सामने आई है।

मिली जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वेलर्स भोला मिगलानी, राजकुमार अग्रवाल, ललित पाटनी, साहू ज्वेलर्स सहित आधा दर्जन ठिकानों पर छापा मारा है। छिंदवाड़ा में हो रही इस कार्रवाई में रायपुर, जबलपुर, नागपुर की टीमें शामिल हैं। इनमें कुछ कारोबारियों का सोना-चांंदी के व्यवसाय के अलावा ऑटोमोबाइल और रियल स्टेट कारोबार भी है।आयकर विभाग इन टीमों ने सुबह करीब 6 बजे छापे की कार्रवाई शुरू की। ये कार्रवाई इन ज्वेलर्स के घर, दुकानों, शोरुम और गोदामों में की जा रही है। आयकर विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से छिंदवाड़ा के सराफा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इन ज्वेलर्स के साथ कई छोटे सराफा कारोबारी भी मिलकर काम करते हैं, ऐसे में इन पर छापे की आंच पहुंच सकती है।

Share This News :