Home > अपना शहर ,slider news,
प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया की सादगी छात्राओं को पसंद आई

शिवपुरी। à¤¯à¤¹à¤¾à¤‚ दौरे पर आई प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया  शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में शामिल हुईं। मंच पर कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठी प्रियदर्शिनी ने स्टूडेंट्स के सवालों के जवाब दिए। प्रियदर्शिनी राजे ने कहा कि फील्ड कोई भी हो उसमें कदम रखने के पहले उसे अच्छी तरह समझना और जानना चाहिए। मेरे पति भी राजनीति में सिर्फ परिवारवाद की वजह से नहीं आए। बल्कि उन्होंने 13 साल की उम्र में अपने पिता के साथ क्षेत्र में घूमना शुरू कर दिया था।

हमारा बेटा भी बहुत छोटी उम्र से हमारे साथ कई राजनैतिक भ्रमण में जाता है। यह जरूरी नहीं कि वह राजनीति में आएगा ही। वैसे भी हमारा परिवार राजनीति को सेवा के तौर पर देखता है। यदि आप लोग राजनीति में जाना चाहते हैं तो पहले राजनैतिक दलों की विचारधारा को समझें। छात्रा श्वेता ने पूछा, हमें पढ़ाई करना चाहिए या अन्य फील्ड में भी आगे बढ़ना चाहिए। à¤ªà¥à¤°à¤¿à¤¯à¤¦à¤°à¥à¤¶à¤¿à¤¨à¥€  राजे सिंधिया की सादगी छात्राओं को पसंद आई ,जब बे कुर्सी छोड़ जमीन पर  बैठ गईं .

Share This News :