Home > अपना शहर ,
भितरवार की 25 ग्राम पंचायतों का होगा सोशल ऑडिट

जन अभियान परिषद द्वारा जिले के विकासखण्ड भितरवार की 25 ग्राम पंचायतों का सामाजिक अंकेक्षण कराया जायेगा । मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत अध्ययनरत बी.एस.डब्ल्यू द्धितीय वर्ष के छात्रो द्वारा ग्राम पंचायतों  में खास तौर पर मनरेगा के तहत किये गये कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण किया जायेगा । अंकेक्षणकर्ताओं को विकासखण्ड स्तर पर जन अभियान परिषद् द्धारा प्रशिक्षित किया जा रहा है ।

      प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले की ग्राम पंचायत सांखनी, रिछारीखुर्द, बडेरा भारस, डोंगरपुर, पवाया, हिम्मतगढ़, बामरोल, पुरी, घिरोली, पचौरा, बरौआ, ककर्धा, पलायछा, पुराबनवार, खडौआ, स्याऊ, श्यामपुर एवं खेडाटॉका की सोशल आडिट की जायेगी ।

      अंकेक्षण के लिए गठित संपरीक्षा समिति द्वारा जन अभियान परिषद के सहयोग से सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया को संपन्न कराकर शासन को रिपोर्ट प्रस्तुत की जावेगी । यह जानकारी मनोज दुबे विकासखण्ड समन्वयक, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद्र भितरवार द्धारा दी गई है ।

Share This News :