Home > अपना शहर ,
महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में 1162 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण –शिलान्यास

विकास एवं जन कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के विकास एवं जन कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भर में आयोजन किये जा रहे हैं । इसी कड़ी में ग्वालियर चम्बल संभाग का संयुक्त महिला सशक्तिकरण सम्मेलन मुरैना जिला मुख्यालय पर 12 दिसम्बर को आयोजित किया जायेगा । सम्मेलन में 1162 करोड़ 75 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे ।

      कलेक्टर मुरैना श्री विनोद शर्मा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में 246 करोड़ 68 लाख रूपये की लागत के चार कार्यों का लोकार्पण कराया जावेगा जिसमें विद्युत विभाग के तीन कार्यों की लागत 226 करोड़ 68 लाख रूपये तथा ए.के.व्ही.एन. के एक कार्य की लागत 20 करोड़ रूपये है ।

       à¤•लेक्टर श्री विनोद शर्मा ने बताया कि 916 करोड़ 07 लाख रूपये की लागत के 11 कार्यों का शिलान्यास भी कराया जावेगा । इनमें मध्य प्रदेश जल निगम के दो कार्य लागत 104 करोड़ 64 लाख, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के दो कार्य लागत 186 करोड़ 85 लाख रूपये, सिंचाई विभाग के एक कार्य लागत 112 करोड़ 83 लाख रूपये, नगर पालिक निगम मुरैना के 02 कार्य लागत 250 करोड़ रूपये, विद्युत विभाग के दो कार्य लागत 112 करोड़ 75 लाख रूपये तथा ए.के.व्ही.एन. के दो कार्य जिसकी लागत 148 करोड़ रूपये का शिलान्यास कराया जावेगा ।

      सम्मेलन में ग्वालियर चम्बल संभाग के सभी जिले से लगभग 25 हजार महिलायें शामिल होंगी । प्रत्येक जिले की 5-5 महिलाओं को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही ग्वालियर चम्बल संभाग में महिला सशक्तिकरण पर किये गये उल्लेखनीय कार्यो पर एक फोल्डर भी तैयार किया जा रहा है, जिसका विमोचन किया जायेगा ।

      कार्यक्रम स्तर पर विभागीय प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है । इन प्रदर्शनियों में महिला सशक्तिकरण के केन्द्र में किये गये कार्यों का प्रदर्शन किया जायेगा । मुरैना मुख्यालय पर स्टेडियम में 12 दिसम्बर को आयोजन होगा । प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सभा को संबोधित भी करेगें ।

Share This News :