Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
वकील कल किसी अदालत में नहीं करेंगे पैरवी

जबलपुर। à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ सहित देश के 1 लाख वकील मंगलवार 12 फरवरी को किसी भी अदालत में पैरवी करने नहीं जाएंगे। यह निर्णय बार कौंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के राष्ट्रव्यापी आह्वान के आधार पर लिया गया है।

सोमवार को हाईकोर्ट बार के सिल्वर जुबली सभागार में प्रेस-कॉफ्रेंस में उक्त जानकारी दी गई। बीसीआई की एमपी स्टेट स्टीयरिंग कमेटी के संयोजक व हाईकोर्ट बार अध्यक्ष आदर्शमुनि त्रिवेदी ने बताया कि बीसीआई ने पूरे देश के वकीलों से मूलभूत मांगों को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहने की अपील की है। 

Share This News :