Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
छेड़खानी के आरोपी की थाने से भागते समय छत से गिरकर मौत

ग्वालियर। à¤Ÿà¥à¤°à¤¿à¤ªà¤² आईटीएम में काम करने वाले नंदू बाथम की हजीरा थाने की छत से गिरकर मौत हो गई। आरोपी को डायल 100, ट्रिपल आईटीएम में ही काम करने वाली महिला रेखा सिकरवार निवासी लूटपुरा की शिकायत पर पकड़कर लाई थी। सुबह 8 बजे पुलिस दोनों को समझाने की कोशिश कर रही थी। महिला शिकायत दर्ज कराने पर अड़ी थी। इस बात से घबराकर नंदू ने भागने की कोशिश की। इस दौरान वो थाने की छत पर चढ़ गया। पुलिसकर्मी उसे पकड़ने के लिए जब पीछे दौड़े तो नंदू उनसे बचने के लिए थाने की छत से कूद गया। नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई।

Share This News :