Home > अपना शहर ,
भोपाल में आयोजित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम को जिला मुख्यालय पर जनप्रतिनिधियों ने देखा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 11 वर्ष जन कल्याण के होने पर भोपाल के जम्बूरी मैदान में जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के सभी जिलों के विभिन्न योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के साथ ही योजनाओं का प्रस्तुतिकरण भी किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के विकास तथा योजनाओं के क्रियान्वयन पर उदबोधन भी दिया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। ग्वालियर जिला मुख्यालय पर कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में लाईव प्रसारण को जनप्रतिनिधियों ने देखा।

      प्रभारी कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने भोपाल में चल रहे कार्यक्रम को देखा तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश विकास के लिये किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तार से अपने उदबोधन में बताया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के संबंध में क्रमवार प्रदर्शन को भी जनप्रतिनिधियों ने देखा और सराहा।

  

Share This News :