Home > अपना शहर ,
मेधावी छात्राओं को पब्लिक स्कूल में प्रवेश योजना के अंतर्गत सिंधिया कन्या विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की प्रतिभावान छात्राओं को सिंधिया कन्या स्कूल में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। मेधावी छात्राओं को पब्लिक स्कूल में प्रवेश योजना के अंतर्गत सिंधिया कन्या विद्यालय ग्वालियर में वर्ष 2017-18 में अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग से कक्षा-6वीं में प्रवेश हेतु छात्राओं से आवेदन 06 जनवरी 2017 तक आमंत्रित किए गए हैं।

     सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग ग्वालियर श्री एच बी शर्मा ने बताया कि प्रवेश हेतु पात्र छात्राओं के माता-पिता की वार्षिक आय तीन लाख रूपए से अधिक नहीं होना चाहिए तथा मध्यप्रदेश का मूलनिवासी होना चाहिए। प्रवेश हेतु वे ही छात्रायें पात्र होंगी, जो वर्तमान में कक्षा-5वीं में अध्ययनरत हैं। प्रवेश के समय छात्रा की आयु 10 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए। दो से अधिक संतान होने पर इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा। प्रवेश परीक्षा 21 जनवरी 2017 को प्रात: 10 बजे सिंधिया कन्या विद्यालय मोतीमहल रोड़ ग्वालियर पर आयोजित की जायेगी।

     उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र के साथ आवेदक को चार पासपोर्ट साईज फोटो, जन्म प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र तथा आय प्रमाण-पत्र लगाना अनिवार्य होगा। आवेदकों को रोल नंबर एवं परीक्षा पत्र 09 जनवरी से 18 जनवरी तक कार्यालयीन समय में कार्यालय सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग से वितरित होंगे। अधिक जानकारी के लिये कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

Share This News :