Home > अपना शहर ,
निगमायुक्त ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण, देखे व्यक्तिगत शौचालय एवं नागरिकों से किया खुले में शौच न जाने का आग्रह

निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज वार्ड 66 स्थित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया तथा व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का कार्य देखा और ग्रामीणों से भी चर्चा की तथा खुले में शौच न जाने का आग्रह किया। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य श्री केशव ंिसह गुर्जर, अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव, उपायुक्त श्री के के गौर, मुख्य समन्वयक अधिकारी श्री प्रदीप चतुर्वेदी, श्री प्रेम पचैरी, क्लस्टर अधिकारी श्री कीर्तिवर्धन मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी श्री प्रमोद चैहान सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने सर्व प्रथम अदिवासी नागरिकों के क्षेत्र बजरंगपुरा में व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण कार्य को देखा तथा क्षेत्रीय नागरिकों की मांग पर वहां खराब पडे हैंडपंप को तत्काल ठीक कराया। इसके पश्चात निगमायुक्त ने नौगांव ग्राम में व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण कार्य को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही नौगांव से हीरापुर क्षेत्र में बन रही रोड का निरीक्षण किया तथा समय पर रोड निर्माण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके बाद निगमायुक्त ने पुरासानी ग्राम में व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण कार्य को देखा तथा ग्राम में ही लगे खंबों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। फिर ग्राम पिपरौली से होते हुए ग्राम रामनगर पंहुचकर निगमायुक्त श्री द्विवेदी ने व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण कार्य को देखा तथा ग्रामीणों से चर्चा की और ग्रामीणों से स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग करने एवं खुले में शौच मुक्त शहर बनाने में सहयोग करने की अपील कि जिस पर रामनगर क्षेत्र के श्री दीवान सिंह एवं श्री पंजाब सिंह एवं पुरासानी क्षेत्र के श्री जंडेल ंिसह, श्री मजबूत सिंह एवं श्री मेधूराम बघेल सहित अनेक ग्रामीणों ने निगमायुक्त को आश्वासन दिया कि वह न तो स्वयं न ही किसी को खुले में शौच जाने देगें तथा अन्य ग्रामीणों को भी स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग करने के लिए प्रेरित करेगें।

    

Share This News :