Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ममता जी आप एमपी में घुस नहीं सकेंगी:प्रभात

नई दिल्ली। कैलाश विजयवर्गीय को डकैत कहने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आप मध्यप्रदेश में घुस नहीं सकेंगी। आपने कैलाश जी का अपमान नहीं बल्कि मध्यप्रदेश की साढे सात करोड जनता का अपमान किया है।
उक्त चेतावनी आज भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद प्रभात झा ने दी। प्रभात झा ने अपने वीडियो वायरल टिवीट में कहा है कि कैलाश जी चंबल के नहीं हैं, बल्कि इंदौर मालवा क्षेत्र से आते हैं। वह वर्षों से मंत्री रहे ळैं और शानदार लीडर हैं जिनकी मध्यप्रदेश में अपनी एक अलग इमेज है। वह कभी चुनाव नहीं हारे हैं।
प्रभात झा ने कहा है कि कैलाश जी आपके क्षेत्र के प्रभारी हैं, इसलिये आपने उनको डकैत कह दिया । किसी का अपमान नहीं करना चाहिये। प्रभात झा ने कहा कि आप ऐसी भाषा बोलेंगी तो मध्यप्रदेश में आप आ नहीं सकेंगी।

Share This News :