Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
विधान परिषद के गठन की तैयारी, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा प्लान

मध्य प्रदेश की नई कांग्रेस सरकार में मलाईदार और संगठन में पद पाने के लिए कतार में खड़े नेताओं को खुश करने के लिए कांग्रेस ने नया फार्मूला इजाद किया है. कांग्रेस ने पार्टी नेताओं से कहा है कि जो लोकसभा चुनाव में पार्टी को जिताने का काम करेगा, उसे विधान परिषद में भेजा जाएगा.

पंद्रह साल बाद कांग्रेस के सत्ता पर काबिज होने के बाद उन कांग्रेसियों की उम्मीदों पर ग्रहण लग गया है, जो निगम मंडल और संगठन में दमदार पद की आस लगाए बैठे थे. पार्टी ने फिलहाल पद और कुर्सी के लिए दबाव बना रहे नेताओं को दो टूक कहा है कि पहले लोकसभा चुनाव में पार्टी को जिताने का काम करो उसके बाद पार्टी दमदार पद से नवाजने का काम करेगी.

कांग्रेस ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस अपने वचन पत्र के मुताबिक, विधान परिषद बनाने का काम करेगी, जिसमें पार्टी नेताओं और समाज के बड़े चेहरों को जगह दी जाएगी.

कांग्रेस के विधान परिषद बनाने के वचन पर नजर डालें तो,
-इसके लिए विधानसभा में लाना होगा प्रस्ताव
-विधानसभा में दो तिहाई बहुमत होगा जरुरी
-विधानसभा के बाद लोकसभा में जाएगा प्रस्ताव
-संसद में कानून का रुप मिलने के बाद ही होगा विधान परिषद का गठन
-प्रदेश में अब तक विधानसभा परिषद की दो बार हो चुकी है पहल
-एक बार लोकसभा को भेजा जा चुका है प्रस्ताव
-दोनों पहल हो चुकी है विफल साबित

हालांकि यदि विधान परिषद का गठन होता है तो 77 संख्य़ा वाली विधान परिषद को गठन हो सकेगा. कांग्रेस ने अपने को वचन को पूरा करने का भरोसा दिलाकर साफ कर दिया है कि यदि लोकसभा चुनाव में पार्टी बैहतर नतीजे लाती है और केंद्र में कांग्रेस सत्ता में आती है तो विधान परिषद में पार्टी नेताओं को जगह मिल सकेगी. वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने कांग्रेस के विधान परिषद के गठन करने को ख्वाब बताया है.

Share This News :