Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
शीतलहर, फसलों पर पाले की आशंका

भोपाल। à¤°à¤¾à¤œà¤§à¤¾à¤¨à¥€ में बुधवार का मौसम खुशनुमा रहा। दिन के पारे में 3.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा लेकिन यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि सामान्य से 6.5 डिग्री कम है। लिहाजा दिनभर कोल्ड-डे रहा।फसलों में पाला गिरने की आशंका जताई जा रही है।

मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि राजस्थान के ऊपरी क्षेत्र में एक चक्रवात बना हुआ है जिसके कारण गुस्र्वार को राजधानी सहित ग्वालियर और चंबल संभाग के कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।

चंबल संभाग के जिलों में सामान्य से कम, ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य से काफी कम तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य से विशेषरूप से कम रहे। प्रदेश का सबसे न्यूनतम तापमान खजुराहो में दो डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी 24 घंटे के अंदर पूर्वी मध्यप्रदेश के जिलों में और पश्चिमी मध्यप्रदेश के जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है।

वहीं जबलपुर, इंदार, सागर एवं चंबल संभाग के कुछ जिलों में भी कोल्ड-डे रहने की संभावना है। पूर्वी मध्यप्रदेश के जिलों सहित होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, एवं ग्वालियर संभाग में पाला पड़ने की भी संभावना है। आगामी दो फरवरी तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि होगी मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।राजधानी सहित पांच अन्य संभागों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम रहा। वहीं 18 शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहा। इसमें भोपाल 5.0, जबलपुर 4.8, ग्वालियर 3.4, उज्जैन 3.2, रीवा 3.2 न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं बैतूल में 3.0, दतिया 3.1, गुना 5, खंडवा 5.0, खरगौन व पंचमढ़ी 3.0, शाजापुर 4.4, छिंदवाड़ा 4.0, दमोह 3.5, खजुराहो 2.4, मंडला 2.6, नौगांव 2.7 व उमारिया मे 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।बुधवार को हवाएं उत्तर पूर्वी की जगह दक्षिण पूर्वी हो जाने से मौसम में मामूली से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। हालांकि जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। जिसके चलते पंजाब, पूर्वी राजस्थान में चक्रवात बना हुआ है। इसका असर राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में दो फरवरी के बाद देखने को मिलेगा। पश्चिमी मध्यप्रदेश में रात का तापमान में तो इजाफा होगा लेकिन ग्वालियर और चंबल क्षेत्र में बादलों के साथ हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं।

Share This News :