Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गौर ने कमरे में लगाई कमलनाथ की फोटो, कहा -ये हमारे नेता, भाजपा ने दिया अल्टीमेटम

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के बयान के बाद भाजपा में घमासान मच गया है। प्रदेश कार्यालय में विशेष बैठक के बाद पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने गौर को अल्टीमेटम दिया कि वे अनुशासन के दायरे में रहें। पार्टी की परीक्षा न लें।

इधर, गौर ने शुक्रवार को कमलनाथ सरकार के मंत्री जीतू पटवारी को अपने घर भोजन पर बुलाया और ड्राईंग रूम में लगी कमलनाथ की फोटो दिखाते हुए कहा कि 'ये हमारे नेता हैं, जब केंद्र में उद्योग मंत्री थे, तब मैं मुख्यमंत्री था, खूब मदद की हमारी। à¤‡à¤§à¤° गौर के बयान के बाद मचे बवाल के बाद अचानक पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ सवा घंटे तक गौर के मुद्दे पर बातचीत की। इसके बाद सिंह ने कहा कि किसी को भी पार्टी के अनुशासन के दायरे से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। जो अनुशासन से बाहर जाएगा तो हमें अनुशासनात्मक कदम उठाना पड़ेगा। ऐसी स्थति में कड़े कदम उठाने में पार्टी पीछे नहीं रहेगी।

Share This News :