Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश -ओले गिरे

जबलपुर। à¤—ुरुवार दोपहर 3 बजे बाद प्रदेश में कई स्‍थानों पर मौसम बदल गया है। महाकोशल एवं विंध्‍य इलाके में बारिश हुई है। सतना,रीवा,सीधी, सिंगरौली,सिवनी के अलावा अन्य जिलों में बारिश ओले गिरे हैं।

मौसम में आए बदलाव से गुरुवार दोपहर बैतूल जिले में कई जगह ओले गिरे। कुछ देर बारिश भी हुई। इससे माहौल में ठंडक घुल गई।

जिले के बयावाड़ी, गौला, सोनारखापा सहित आसपास के गांवों में तीन से पांच मिनट तक ओले गिरे। एक-दो गांवों में बेर के आकार के ओले गिरने की बात सामने आई है। जिला मुख्यालय पर भी दोपहर करीब तीन बजे बारिश हुई।

इधर, भोपाल के आसपास के जिलों में बादल छाए रहे। होशंगाबाद, हरदा, विदिशा, रायसेन और गुना मंे सुबह कोहरा छाया रहा।

 

पलारी में फसलों को नुकसान होने के भी समाचार प्राप्‍त हुए हैं। वेदर फोरकास्‍ट एजेंसी स्‍कायमेट ने मध्‍यप्रदेश के अलावा हरियाणा के लिए भी अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अब यहां मौसम बदलने वाला है।

Share This News :