Home > अपना शहर ,
ग्वालियर व्यापार मेला में पशु मेले का आयोजन 28 दिसम्बर से 01 जनवरी तक होगा

मेले में होंगी विभिन्न प्रतियोगितायें और पशु पालक संगोष्ठी

श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा इस वर्ष पशु एवं किसान मेला 28 दिसम्बर 2016 से 01 जनवरी 2017 तक आयोजित किया जायेगा। इस मेले में गौ-पूजन, भेड़-बकरी प्रतियोगिता, पशुपालन संगोष्ठी एवं डॉग शो का आयोजन होगा। प्रतियोगिताओं का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 01 जनवरी 2017 को आयोजित किया जायेगा।

उक्त निर्णय मेला प्राधिकरण द्वारा पशु मेला आयोजन समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा विभाग श्री एस डी एस कौरव, संयुक्त संचालक कृषि श्री रामचंद्र सिंह तोमर, उपसंचालक पशुपालन श्री ओ पी त्रिपाठी एवं मेला सचिव श्री शैलेन्द्र मिश्रा उपस्थित थे।

बैठक में तय किया गया कि गौवंशीय पशु प्रतियोगितायें 29 दिसम्बर को, भैंस वंशीय पशु प्रतियोगितायें 30 दिसम्बर को, कृषक एवं पशुपालन संगोष्ठी 31 दिसम्बर को, बकरा-बकरी प्रतियोगितायें 31 दिसम्बर को आयोजित की जायेंगी। प्रतियोगिताओं का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 01 जनवरी 2017 को किया जायेगा। समापन समारोह के अवसर पर ही डॉग शो का आयोजन भी होगा।

Share This News :