Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री द्वारा सुश्री दिव्या पंवार सम्मानित

जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने आज पुरानी जेल स्थित मंदिर परिसर में दिव्या पंवार को सम्मानित किया। सुश्री पंवार ने दो दिन पहले ही 'खेलो इंडिया सेकेण्ड यूथ गेम्स'' पुणे में बॉक्सिंग के 54 किलोग्राम वर्ग में फायनल स्पर्धा में हरियाणा की बॉक्सर सुश्री शिवानी को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। श्री शर्मा ने कहा कि सुश्री दिव्या ने अपने पॉवर से प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने दिव्या के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share This News :