Home > अपना शहर ,
जिला मुख्यालय पर कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में देखा जायेगा लाईव प्रसारण जनप्रतिनिधियों को किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 11 वर्ष जन कल्याण के होने पर भोपाल में 4 दिसम्बर 2016 को जम्बूरी मैदान में जन कल्याण्कारी योजनाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में मध्यप्रदेश के सभी जिलों से विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को भोपाल बुलाया गया है। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी जिलों में किया जायेगा। सीधे प्रसारण को देखने के लिये जिला ग्वालियर मुख्यालय पर कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम हेतु जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

     प्रभारी कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा ने बताया कि सीधे प्रसारण हेतु आयोजित ग्वालियर मुख्यालय पर कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश के मंत्रिगण, विधायकगण, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम प्रात: 9 बजे से प्रारंभ होगा तथा दोपहर 3 बजे तक चलेगा। प्रात: 9 से 11 बजे तक लोक संगीत कार्यक्रम, 11 बजे से एक बजे तक सुप्रसिद्ध गायिका अल्का याग्निक एवं समूह द्वारा प्रस्तुति और एक से 2.30 बजे तक चयनित 15 योजनाओं की फिल्मों का क्रमवार प्रदर्शन एवं प्रत्येक फिल्म के उपरांत 5 हितग्राहियों को लाभ का वितरण किया जायेगा। दोपहर 2.20 बजे से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन होगा।

Share This News :