Home > अपना शहर ,
विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस एवं रबी पूर्व किसान मेला का आयोजन 5 दिसम्बर को

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस एवं रबी पूर्व किसान मेला का आयोजन 5 दिसम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि महाविद्यालय के सभागार में आयोजित होगा। रबी पूर्व किसान मेला कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजवल सिंह यादव होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए के सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री नारायण सिंह कुशवाह, श्री लाखन सिंह यादव, श्रीमती इमरती देवी, श्री भारत सिंह कुशवाह एवं कृषि स्थायी समिति की अध्यक्ष श्रीमती आशा देवी परिहार उपस्थित रहेंगीं।

Share This News :