Home > अपना शहर ,
अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत 442 प्रकरणों में 4 करोड़ रूपए से अधिक की राहत राशि वितरित

ग्वालियर संभाग में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत एक अप्रैल से 11 नवम्बर 2016 तक 442 प्रकरणों में 4 करोड़ 2 लाख 96 हजार 700 रूपए की राहत राशि वितरित की गई है।

      एक समीक्षा के दौरान कमिश्नर श्री एस एन रूपला ने बताया कि संभाग के अशोकनगर जिले में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के 114 अत्याचार के प्रकरणों में एक करोड़ 40 लाख 78 हजार 700 रूपए वितरित किए गए हैं।

      इसी प्रकार शिवपुरी जिले में अत्याचार निवारण के 133 मामलों में एक करोड़ 22 लाख 28 हजार रूपए की राहत राशि वितरित की गई है। ग्वालियर जिले में 90 प्रकरणों में 75 लाख 90 हजार रूपए की राहत राशि वितरित की गई है। गुना जिले में अत्याचार निवारण के 64 प्रकरणों में 42 लाख 86 हजार रूपए और दतिया जिले में 41 प्रकरणों में 21 लाख 4 हजार रूपए की राहत राशि वितरित की गई है।

      गुना जिले में अनुसूचित जाति वर्ग के 19 प्रकरण इसी नवम्बर माह में प्राप्त हुए थे। जिन्हें परीक्षण उपरांत स्वीकृति की कार्यवाही में लिया गया है। आदिवासी वर्ग के प्रकरण भी नवम्बर माह में प्राप्त हुए हैं। जिन्हें भी स्वीकृति की कार्यवाही में लिया है।

Share This News :