Home > अपना शहर ,
शस्त्र लायसेंस का दुरूपयोग करने पर 9 लोगों के शस्त्र लायसेंस निलंबित

जिले में लायसेंसी बंदूक का दुरूपयोग करने के कारण जिला प्रशासन द्वारा 9 लोगों के बंदूक लायसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर प्रभारी कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा द्वारा लायसेंस निरस्त करने की कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

      जिला दण्डाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा जिला प्रशासन को भेजे गए प्रतिवेदन के आधार पर जिन लोगों के बंदूक लायसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई है। इनमें शिवकुमार पुत्र श्री नवन सिंह निवासी ग्राम बेलगढ़ा थाना डबरा का लायसेंस क्रमांक-81/2011 को शांति एवं सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसी प्रकार शस्त्र लायसेंसी अमर सिंह पुत्र अनंतराम निवासी बेलगढ़ा थाना डबरा लायसेंस क्रं.129/2007, शस्त्र लायसेंसी कमल किशोर पुत्र रामस्वरूप रावत निवासी ग्राम बेलगढ़ा थाना डबरा लायसेंस क्रं.418/2012, शस्त्र लायसेंसी वासुदेव पुत्र श्री अजावत सिंह निवासी बेलगढ़ा थाना डबरा लायसेंस क्रं.83/2011, लायसेंसी आराम सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बेलगढ़ा थाना डबरा लायसेंस क्रं.96/2011, शस्त्र लायसेंसी पंकज उपाध्याय पुत्र शिवशंकर उपाध्याय निवासी ग्राम धर्मपुरा थाना डबरा लायसेंस कं.457/2012, शस्त्र लायसेंसी दिनेश यादव पुत्र ज्ञानसिंह यादव निवासी घासमण्डी ग्वालियर थाना ग्वालियर लायसेंस क्रं.75/2015, गिर्राज शर्मा पुत्र मुरारी शर्मा घासमण्डी थाना ग्वालियर लायसेंस क्रं.418/2014 तथा शस्त्र लायसेंसी केन्द्र सिंह उर्फ देवेन्द्र सिंह उर्फ छोटा पुत्र दीवान रावत निवासी ग्राम बेलगढ़ा थाना डबरा का लायसेंस क्रमांक-2130/2008 का लायसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए सभी लायसेंसधारियों को शस्त्र लायसेंस मय शस्त्र के संबंधित थाने में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

      यह कार्यवाही जिला दण्डाधिकारी श्री शिवराज सिंह वर्मा द्वारा शस्त्र अधिनियम 1959 की धारा-17 (3) के तहत प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत की गई है।

Share This News :