Home > अपना शहर ,
छात्रवृत्ति हेतु आवेदन भेजने की अंतिम तिथियाँ निर्धारित

भारत सरकार के माध्यम से संचालित अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मैट्रिक कम मीन्स छात्रवृत्ति योजनांतर्गत अल्पसंख्यक विद्यार्थियों द्वारा भारत सरकार के पोर्टल पर भरे गए ऑनलाईन आवेदनों को नियमानुसार एवं पात्रता अनुसार अगले चरण हेतु ऑनलाईन फार्वड करने हेतु अंतिम तिथि निर्धारित कर दी गई है।

      सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्री-मैट्रिक योजना हेतु संस्थाओं द्वारा ऑनलाईन आवेदनों को फार्वड करने की अंतिम तिथि 19 दिसम्बर निर्धारित की गई है। पोस्ट मैट्रिक योजना हेतु संस्थाओं द्वारा ऑनलाईन आवेदनों को फार्वड करने की अंतिम तिथि 14 दिसम्बर तथा मैट्रिक कम मीन्स योजना हेतु संस्थाओं द्वारा ऑनलाईन फार्वड करने की अंतिम तिथि 12 दिसम्बर 2016 निर्धारित की गई है। समस्त शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं के प्रमुखों से कहा गया है कि निर्धारित तिथि से पूर्व कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Share This News :