Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
अपने कार्यकर्ताओं से बिफरे कैबिनेट मंत्री सज्जन वर्मा, लोगों से मांगी माफी

देवास। à¤¨à¥‡à¤¶à¤¨à¤² रूरल हेल्थ मिशन के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मीजल्स और रुबेला के टीकाकरण का कार्यक्रम चल रहा है। इसी कड़ी में आज देवास जिले में भी इस अभियान की शुरुआत थी। इस कार्य़क्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा उस वक्त परेशान हो गए, जब उनकी ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन की व्यवस्था बिगाड़ दी। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर धक्कामुक्की की। मौके पर तैनात एडीशनल एसपी, सीएसपी भीड़ को संभालने की कोशिश करते रह गए। लेकिन भीड़ काबू नहीं कर सके। आखिरकार मंत्रीजी को अपने कार्यकर्ताओं के इस बर्ताव के लिए माफी मांगनी पड़ी।इस कार्यक्रम में देवास की भाजपा विधायक गायत्री राजे पंवार भी मौजूद रहीं।इस मौके पर मंत्री सज्जन वर्मा ने डॉक्टरों से अपील की कि वो इस टीकाकरण अभियान को जमीनी स्तर तक ले जाएंगे। ताकि बच्चों के भीतर इन बीमारियों के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित की जा सके। वहीं उन्होंने अस्पताल की अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Share This News :