Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
किसानों का कर्जा माफ करने की प्रक्रिया शुरू, CM कमलनाथ बोले- 5 साल बाद दूंगा हिसाब

भोपाल। à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ का मुख्यमंत्री बनने के कुछ घंटे के भीतर ही कमलनाथ  ने किसानों का दो लाख का कर्जा माफ करने की फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए थे। आज इस योजना के तहत लाभार्थियों से फॉर्म भरवाए गए। खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फसल ऋण माफी योजना का फायदा पहुंचाने के लिए किसानों से कर्ज माफी का आवेदन पत्र भरवाया। इस योजना का नाम 'जय किसान ऋण माफी' योजना होगा। इस मौके पर जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 55 लाख किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। सभी किसानों का दो लाख तक का कर्जा माफ किया जाएगा। वहीं 22 फरवरी से किसानों के खाते में राशि पहुंचना शुरू हो जाएगी। किसानों की कर्जा माफी की प्रक्रिया शुरू करने के मौके पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि, जय किसान ऋण माफी योजना मेरे लिए मील का पत्थर है। हमें देश में सबसे आगे बढ़ना है।

 

 

Share This News :