Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, राहुल लगाएंगे नामों पर मुहर

मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार कर सकती है. मुख्यमंत्री कमलनाथ लोकसभा चुनाव से पहले अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं. जानकारी के अनुसार इसमें चार नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है. कमलनाथ शुक्रवार को चार दिन की दिल्ली यात्रा पर रवाना हो गए हैं, वे वहां राहुल से चर्चा कर उनसे नामों पर मुहर लगवाएंगे. à¤•मलनाथ 24 से 26 जनवरी तक दावोस में रहेंगे. वहां से लौटने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है. इस विस्तार के जरिए कमलनाथ हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका को खत्म करने के लिए असंतुष्टों को साधने की कोशिश करेंगे. मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस विधायकों के साथ बसपा, सपा और निर्दलीयों को भी मौका दिया जा सकता है.बिस्तार में दो कांग्रेस और बीएसपी -सपा के बिधायकों को मौका मिल सकता है .

Share This News :