Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नए मुख्य सचिव ने संभाली जिम्मेदारी, बोले- भ्रष्टाचार पर रहेगा जीरो टॉलरेंस

भोपाल। à¤®à¥à¤–्य सचिव एसआर मोहंती ने नए साल के पहले दिन मंत्रालय में पदभार किया ग्रहण। इस मौके पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि गवर्नेंस अब जिलों से होगा, मुख्यालय से नहीं और जिला कलेक्टरों को निर्देशित करना और उनको मार्गदर्शन देना हमारा काम है।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा पत्र का पालन करना हमारा काम है, जहां तक कर्ज माफी की बात रही तो कर्ज माफी भी बहुत ही जल्दी हो जाएगी, फंड्स की कोई दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि जिले हमारे ऊपर निर्भर ना रहें और विभाग भी हमारे ऊपर निर्भर ना रहे हैं। वह अपने स्तर पर निर्णय लें। इसके अलावा उन्होंने साफ कर दिया कि अब गवर्नेंस का केंद्र जिले होंगे, डी एम, एसपी भोपाल की तरफ नही देखेंगे। वहीं भ्रष्टाचार को लेकर भी उन्होंने भी साफ कर दिया कि इस पर जीरो टॉलरेंस होगा। इसके बाद उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी के साथ मंत्रालय एनेक्सी का भ्रमण किया और अपने कक्ष को देखा और कैबिनेट का भी जायजा लिया।

आईएएस बिरादरी में प्रदेश के सबसे वरिष्ठ अधिकारी (1982 बैच) सुधीरंजन मोहंती ने सोमवार को सेवानिवृत्त हुए 1984 बैच के अफसर बसंत प्रताप सिंह की जगह ये जिम्मेदारी संभाली है। मोहंती बालाघाट, सतना और इंदौर कलेक्टर रहने के साथ जनसंपर्क विभाग से लंबे समय तक जुड़े रहे हैं।

टास्क अचीवर हैं मोहंती : 1993 से 2003 की कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भरोसेमंद अफसरों में शुमार मोहंती भाजपा सरकार में हाशिए पर रहे हैं। उन्हें क्षमता के अनुरूप जिम्मेदारियां नहीं दी गईं। मोहंती को जानने वाले अधिकारी कहते हैं कि वे टास्क अचीवर हैं। पूरे करियर में उन्हें सरकारों ने जो भी लक्ष्य दिए, उसकी उन्होंने शत-प्रतिशत पूर्ति करके दिखाई। यही वजह है कि उन्हें इस चुनौतीपूर्ण पद के लिए चुना गया है। 

 

Share This News :