Home > अपना शहर ,
छात्रवृत्ति के संबंध में संस्थायें शिविर लगाकर करें निराकरण

जिले में पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के संबंध में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु नोडल अधिकारी जीवाजी विश्वविद्यालय, नोडल अधिकारी शासकीय महाविद्यालय अपने-अपने संस्था में शिविर आयोजित कर छात्रों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करें। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण जिला ग्वालियर ने इस संबंध में पत्र लिखकर नोडल अधिकारियों से आग्रह किया है।

      सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण ने पत्र लिखकर यह भी आग्रह किया है कि समस्या का समाधान न होने पर नोडल अधिकारी प्रति शुक्रवार दोपहर 12 से 4 बजे तक समस्त जानकारी के साथ उपस्थित होकर समस्या का समाधान करायें। इस संबंध में छात्रों को कार्यालय में न भेजा जाए।

Share This News :