Home > अपना शहर ,
विश्व विकलांग दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन आज

विश्व विकलांग दिवस 03 दिसम्बर को सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त कल्याण विभाग ग्वालियर द्वारा नि:शक्तजन खेलकूद प्रतियोगिता, सामर्थ्य प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन एसएएफ ग्राउण्ड कम्पू पर किया जा रहा है।

      संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय श्री एस बी कबीरपंथी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 10 बजे नगर निगम के सभापति श्री राकेश माहौर के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण दोपहर 3 बजे पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा किया जायेगा।

Share This News :