Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
एसआर मोहंती बने मुख्य सचिव, बीपी सिंह को राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया

भोपाल। à¤†à¤–िरकार एसआर मोहंती प्रदेश के नए मुख्य सचिव बन गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। इसी के साथ उनके नाम को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया। वे बीपी सिंह का स्थान लेंगे। सिंह 31 दिसंबर को ही रिटायर हो रहे हैं।

कमलनाथ सरकार ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए एस आर मोहंती को मुख्य सचिव बना दिया। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से प्रशासनिक सर्जरी जारी है। कांग्रेस के सत्ता में आते ही अटकलें थी कि एस आर मोहंती प्रदेश के नए मुख्य सचिव होंगे, लेकिन इसे लेकर पिछले कई दिनों से सिर्फ चर्चाएं थी। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। मोहंती वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष हैं। उनके अलावा एम. गोपाल कृष्ण रेड्डी, मनु श्रीवास्तव और मोहम्मद सुलेमान के नाम भी मुख्य सचिव के दौड़ में थे। लेकिन मोहंती के नाम पर मुहर लगी।

1982 बैच के आईएएस अफसर मोहंती वर्तमान मुख्य सचिव सिंह से वरिष्ठ हैं, लेकिन उनके खिलाफ EOW की जांच जारी होने के कारण भाजपा सरकार ने उन्हें मुख्य सचिव ना बनाते हुए बीपी सिंह को मुख्य सचिव बनाया था। हालांकि मोहंती को कुछ समय पहले ही EOW की जांच में क्लीनचिट मिल गई थी। इसके बाद से उनका मुख्य सचिव तय माना जा रहा था। इसके लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कानूनी सलाह तक ली थी। मोहंती को कांग्रेसी नेताओं के करीबी होने का फायदा मिला है। उनके मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से अच्छे संबंध हैं।

 

 

 

 
 

Share This News :