Homeखेल ,
ये हैं इंडिया के नए युवराज, 6 बॉल में लगाए लगातार 6 छक्के

एक इंडियन बैट्समैन ने डोमेस्टिक टूर्नामेंट में वो कारनामा कर दिखाया है, जिसे इंडिया के लिए युवराज सिंह और रवि शास्त्री की अब तक कर सके हैं। जहां युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह छक्के लगाने का कारनामा किया था, वहीं रवि शास्त्री ने डोमेस्टिक टूर्नामेंट छह बॉल में छह छक्के लगाए थे। खैर, टाइम्सशील्ड 'बी' श्रेणी के टूर्नामेंट' में सागर मिश्रा ने युवराज सिंह की तरह 6 गेंद में 6 छक्के लगा दिए।

युवी की तरह सागर भी लेफ्टी

युवराज सिंह की तरह सागर भी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। सागर ने स्पिनर तुषार कुमारे के ओवर में यह करिश्मा कर 46 गेंदों पर 91 रन बनाए। 5वां छक्का जड़ने के बाद उनके पैर में खिंचाव गया, जिससे वे मैदान पर ही लेट गए। कुमार ने ओवर के छठे छक्के से बचने के लिए सागर को पैरों में ही बॉल डाली, लेकिन सागर ने गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया।

इन्होंने मारे छह गेंदों में 6 छक्के

इंटनेशनल क्रिकेट में सिर्फ हर्शल गिब्स और युवराज सिंह ने यह कारनामा किया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में गैरी सोबर्स, रवि शास्त्री ऐलेक्स हेल्स का नाम भी शामिल है।

Share This News :