Home > राज्यो से ,
कभी कहा नहीं,अब बता रहा हूं, 5 के बदले हमने मरवाए थे पाक के 100 सैनिकः मुलायम

सपा सुप्रीमो और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने बड़ा खुलासा किया। कहा कि, पाकिस्तान ने हमारे पांच सैनिक मारे थे, बदले में हमारी फौज ने उनके 100 सैनिकों को मार गिराया।

इसके बाद पाकिस्तान सेना से सीमा पर फायरिंग करने की हिम्मत नहीं की। उन्होंने कहा, हमने इसके बारे में न तो किसी को बताया और न ही प्रचार किया।

कश्मीर के मुद्दे पर हमने कई बार समझाया लेकिन किसी मुद्दे पर उनकी नीति स्पष्ट नहीं है। हमारी फौज दुनिया में सबसे बहादुर है। लेकिन, सीमा पर सोते हुए जवान मार दिए जाते हैं, किसी का सिर काट कर ले जाते हैं। एक साथ 10-12 जवानों, अफसरों की शहादत मामूली बात नहीं है

Share This News :