Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
IPS प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव बनी CM कमलनाथ की नई ओएसडी

भोपाल। IPS प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव मुख्यमंत्री कमलनाथ की नई ओएसडी बनीं। वे ADG आदर्श कटियार का स्थान लेंगी। सामान्‍य प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री बनते ही अपनी टीम बनाने के साथ ही अधिकारियों का फेरबदल शुरू कर दिया है। वे अपनी पसंद के अधिकारियोंं की जमावट कर रहे हैं।

इसी कड़ी में IPS प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। 1991 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव वर्तमान में एससी-एसटी वेलफेयर की एडीजीपी हैं। हालांकि इस पद के लिए प्रज्ञा रिचा के अलावा शैलैश सिंह के नाम की भी चर्चा थी, लेकिन प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को ओएसडी बनाया गया।

Share This News :