Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
एक्शन मोड में कांग्रेस सरकारें: पहले 24 घंटे के 10 बड़े फैसले

मध्य प्रदेश सरकार ने 2 लाख तक का कर्ज माफ कर दिया. जबकि छत्तीसगढ़ सरकार ने 16 लाख 65 हजार किसानों का कर्ज माफ किया है.

  1. MP: मध्यप्रदेश के किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ कर दिया गया. माना जा रहा है कि इस फैसले का असर करीब 30 लाख से ज्यादा किसानों पर पड़ेगा.
  2. MP: कमलनाथ सरकार ने मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि 28 हजार से बढ़ाकर 51 हजार कर दी.
  3.  MP: नए उद्योग लगाने पर या मध्य प्रदेश में निवेश करने पर उद्योगपतियों को सिर्फ तभी सब्सिडी मिलेगी जब उद्योगों में 70 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को दिया जाएगा.1. छत्तीगढ़: 16 लाख 65 हजार से अधिक किसानों का 6100 करोड़ रूपये का कर्जा माफ. 
    2. छत्तीगढ़: धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपये प्रति क्विंटल किया है.3. छत्तीगढ़: झीरम हमले के शहीदों को न्याय दिलाने के लिए SIT का किया गठन.4. नक्सल विरोधी ऑपरेशन के स्पेशल डायरेक्टर डीएम अवस्थी की जिम्मेदारी बढ़ा दी गई है. उन्हें मुकेश गुप्ता की जगह एसीबी और EOW का कार्यभार भी दिया गया है.5. भूपेश बघेल ने अशोक जुनेजा को खुफिया विभाग का हेड नियुक्त किया है.6. संजय पिल्लई को छत्तीसगढ़ खुफिया विभाग का विशेष डायरेक्टर बनाया गया है. पिल्लई 1968 बैच के अधिकारी हैं.7. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने झीरम घाटी घटना के दौरान खुफिया विभाग के IG रहे मुकेश गुप्ता का तबादला कर दिया है. मुकेश गुप्ता को रायपुर में पुलिस हेडक्वार्टर भेजा गया है. वह फिलहाल एसीबी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.छत्तीसगढ़ में  अधिसूचित वाणिज्यक बैंकों के अल्पकालीन कृषि ऋण के परीक्षण के बाद कृषि कर्ज को माफ किया जाएगा.

Share This News :