Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सीएम बने कमलनाथ , ली शपथ

भोपाल. à¤•मलनाथ के हाथ में मध्य प्रदेश की कमान आ गयी है. आज यानी सोमवार को राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कांग्रेस के वरिष्ट नेता कमलनाथ को भोपाल के जम्बूरी मैदान में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. कमलनाथ का शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के तमाम वरिष्ट नेताओं सहित कई प्रतिपक्षी नेता भी मौजूद थे.

इस समारोह में प्रमुख रूप से कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मंच पर मौजूद थे. राज्यपाल आनंदीबेन द्वारा कमलनाथ को जब सरकार बनाने का आमंत्रण दिया गया तो कांग्रेस ने लाल परेड मैदान में शपथ का ऐलान किया था लेकिन एक दिन बाद ही स्थान में बदलाव किया गया और मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम जम्बूरी मैदान में रख दिया गया.

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कमलनाथ को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर आज पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी पहुंचे. कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कमलनाथ मंच पर पहुंच थे.

शपथग्रहण में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और मल्लिकार्जुन खडग़े, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पंवार, नेशनल कांफ्रेस के फारूक अब्दुल्ला, लोकतांत्रित जनता दल के शरद यादव आदि कई नेताओं ने भाग लिया. आपको बता दें कि कमलनाथ के शपथग्रहण समारोह में 13 सालों तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान भी पहुंच थे.

कमलनाथ के मुख्यमंत्री शपथ समारोह में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया. समारोह में सभी धर्मों के धमज़्गुरू मौजूद रहे. आपको बता दें कि कमलनाथ छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से लगातार नौ बार सांसद चुने गए हैं. नाथ पहली बार 1979 में छिंदवाड़ा से निर्वाचित हुए, उसके बाद लगातार 1984, 1990, 1991, 1998, 1999, 2004, 2009, 2014 में लोकसभा के लिए निवाज़्चित होते रहे हैं.

Share This News :