Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
शपथ ग्रहण में मनमोहन, सोनिया और राहुल आएंगे

रायपुर। à¤›à¤¤à¥à¤¤à¥€à¤¸à¤—ढ़ में सोमवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हो सकते हैं। व़हीं सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार बघेल के साथ टीएस सिंहदेव और ताम्रध्‍वज साहू भी केबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ले सकते हैं।

शपथ ग्रहण समारोह राज्य की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर बाद साढ़े चार बजे होगा। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार सभी नेता एक साथ विशेष विमान से भोपाल से यहां पहुंचेंगे। इससे पहले कांग्रेस के ये सभी वरिष्ठ नेता जयपुर जाएंगे, जहां गहलोत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। छत्तीसढ़ व मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी विशेष विमान से ही रायपुर आएंगी

 
 
 
 
 

Share This News :