Home > अपना शहर ,
पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए नगरोदय अभियान के तहत सर्वे 25 दिसंबर 2016 तक

शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्रतानुसार सही लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक बिना किसी असुविधा के पंहुचाने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा नगरोदय अभियान के तहत घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। यह सर्वे अब 25 दिसंबर 2016 तक चलाया जाएगा।
निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि सरकार द्वारा ग्रामोदय अभियान की तर्ज पर नगरीय क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को उनकी पात्रतानुसार सही योजना का लाभ बिना किसी असुविधा के दिलाने के लिए 1 नवंबर 2016 से 30 नवंबर 2016 तक अभियान चलाकर सर्वे का कार्य वार्ड स्तर पर कराया जा रहा था। अब यह सर्वे 25 दिसंबर 2016 तक करने के निर्देश दिये गए हैं। जिससे अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनओं का लाभ मिल सके।

Share This News :