Home > अपना शहर ,
महापौर ने लोकमंत्रणा में दिव्यांग युवक की समस्या का मौके पर ही कराया निराकरण

महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने लोकमंत्रणा कार्यक्रम में आमजनों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वहीं एक दिव्यांग आवेदक को तत्काल मौके पर ही बीपीएल सूची में शामिल करने का पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही महापौर श्री शेजवलकर ने अधिकारियों से कहा कि समस्याओं का निराकरण निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रुप से कर दिया जावे। लोकमंत्रणा के दौरान निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी, उपायुक्त श्री के के गौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में में आयोजित लोकमंत्रणा कार्यक्रम के दौरान एक दिव्यांग आवेदक श्री राजेन्द्र गौड ने बीपीएल सूची में शामिल करने की जानकारी न मिलने की बात कही तो महापौर जी ने तत्काल संबंधित अधिकारी से मामले की जानकारी ली और मौके पर ही संबंधित हितग्राही को बीपीएल सूची में शामिल करने का पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही वार्ड 56 स्थित नाका चंद्रवदनी गली नम्बर 3 रामनगर निवासी श्री रमेश चंद्र शर्मा ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत उनके निवास पर व्यक्तिगत शौचालय बनवाने की मांग की। जिस पर महापौर श्री शेजवलकर ने संबंधित क्षेत्राधिकारी मौके का निरीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वार्ड 20 स्थित पिंटो पार्क शिव काॅलोनी के पार्क का विकास कराने की मांग क्षेत्र के निवासियों द्वारा की गई जिस पर संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही वार्ड 61 स्थित मोहनुपर मुरार क्षेत्र में पेयजल की समस्या के निराकरण की मांग क्षेत्र के निवासियों ने की जिस पर संबंधित क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्यवही के निर्देश दिए।
लोकमंत्रणा के दौरान सिटी सेंन्टर स्थित एसपी कार्यालय के पीछे बने सिटी होम्स अपार्टमेंट के सामने स्थित पार्क से अतिक्रमण हटाने की मांग क्षेत्र के निवासियों द्वारा की गई जिस पर संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए। इसके साथ ही वार्ड 35 में मोहल्ला सुधार समिति के सदस्यों द्वारा आवश्यक स्थानों पर सीवर लाइन डलवाने, तिघरा के पानी की लाइन डलवाने एवं रोड निर्माण कराने की मांग की जिस पर संबंधित क्षेत्राधिकारी को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड 3 स्थित विनय नगर सेक्टर 1 के निवासियों द्वारा जलभराव की समस्या के निदान के लिए नाले से अतिक्रमण हटाने, सडक उंची कराने एवं नाला निर्माण कराने की मांग की जिस पर संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही आवेदकों की समस्यों को सुनकर उनके भी निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।   

  

Share This News :