Home > अपना शहर ,
विश्व एड्स दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कार्यक्रम आयोजित

जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अभय
कुमार के संरक्षण में आदर्श समाज शिक्षा समिति के तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर
मानस भवन, फूलबाग में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला न्यायाधीश श्री संजय कुमार द्विवेदी द्वारा महिलाओं के
संरक्षण के अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि एड्स पीड़ित को
भी विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार है। श्री महेश कुमार झा जेएमएफसी ने महिलाओं के
संबंध में घरेलू हिंसा कानून के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं के साथ किसी भी
प्रकार की हिंसा अपराध है। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री हर्षराज दुबे ने विधिक सेवा
प्राधिकरण के स्वरूप को बताया। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिनियम की जानकारी देते
हुए कहा कि प्रत्येक महिला को विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार है। एड्स पीड़ित व्यक्ति
के साथ में सभी लोग समानता का व्यवहार करें। उन्होंने आस-पास का वातावरण स्वच्छ रखने का
भी संदेश दिया।
पूर्व महापौर श्री समीक्षा गुप्ता द्वारा महिलाओं को आगे बढ़कर समाज की मुख्य धारा से
जुड़ने के लिये आह्वान किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मनीष शर्मा द्वारा एड्स के पीड़ितों का डाटा
प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के प्रभारी श्री प्रवीर पवार द्वारा किया
गया। कार्यक्रम में श्री सत्यदेव सिंह भदौरिया, श्री आर एस किरार, नर्सिंग कॉलेज की छात्रायें,
महिलायें एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This News :