Home > अपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया ने विकास कार्यो के लिये विधायक निधि से 40 लाख रूपए स्वीकृत किये

उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभानसिंह पवैया ने 15-ग्वालियर विधानसभा
क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यो के लिये विधायक निधि से लगभग 40 लाख राशि के कार्यो की
स्वीकृति दी है।
उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता द्वारा की गई मॉगों को पूरा करते
हुये वार्ड-16 के तिकानियां पार्क के सौंदर्यीकरण एवं मरम्मत के लिये रू. 10 लाख की राशि स्वीकृत
की है वहीं शा. भगवत सहाय महा. के मुख्यद्वार के निर्माण के लिये 5 लाख रू. स्वीकृत किये हैं।
श्री पवैया ने विनय नगर से-2 में शब्दप्रताप आश्रम रोड स्थित पार्क में झूला, फिसलपट्टी व बैंचों के
लिये 2 लाख रू. मंजूर किये। उन्होंने वार्ड 9 रानीपुरा स्थित बाल्मिकी मौहल्ला, वार्ड 15 वैष्णोपुरम
कॉलोनी व वार्ड 7 क्षत्रिय कुंज के लिये तीन नलकूप विधायक निधि से स्वीकृत किये है। वार्ड 11
गोसपुरा नं. 1 में सीसी रोड निर्माण, किलागेट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यालय के लिये
फर्नीचर तथा वार्ड 11 में कुटियाना मोहल्ला स्थित किराड धर्मशाला एवं बिरलानगर लाइन नं. 1 में
सामुदायिक भवन सहित विभिन्न विकास कार्यो के लिये लगभग 25 लाख रू. विधायक निधि से
स्वीकृत किये जाने की अनुशंसा की है।

Share This News :