Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मध्य प्रदेश में खिला 'कमल', राजस्थान में अशोक बने 'सम्राट' ?

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री कमलनाथ होंगे, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है. देर शाम को विधायक दल की बैठक में कमलनाथ के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा. राजस्थान और मध्य प्रदेश दोनों में राहुल गांधी ने युवा जोश को दरकिनार कर अनुभव वाले नेताओं को राज्य की कमान सौंपने का काम किया है. à¤°à¤¾à¤œà¤¸à¥à¤¥à¤¾à¤¨ के मुख्यमंत्री बनने की रेस में युवा शक्ति के आगे तजुर्बे ने बाजी मारी है. सूत्रों की मानें तो अशोक गहलोत का नाम लगभग तय हो गया है. औपचारिक ऐलान शाम 4 बजे तक किया जा सकता है. वहीं दूसरी तरफ सचिन पायलट के समर्थकों को मनाने का काम भी शुरू हो गया है. अशोक गहलोत के घर पर पटाखे फूटने भी शुरू हो गए हैं.

Share This News :