Home > अपना शहर ,
02 दिसम्बर की रात्रि 12 बजे से लगेगा टोल टैक्स टैक्सं जमा करने के लिये स्वैप मशीनें रहेंगी उपलब्ध

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तहत ग्वालियर अंचल के टोल प्लाजा मेहरा, छोंदा और जाजव पर 02 दिसम्बर की रात्रि 12 बजे से पुन: टोल टैक्स की वसूली प्रारंभ हो जायेगी। टोल टैक्स से गुजरने वाले वाहन चालकों की सुविधा के लिये टैक्स एटीएम कार्ड से भी जमा हो सकेगा। इसके लिये प्वाइंट ऑफ स्केल मशीन तथा प्री-पेड पेमेन्ट स्टूमेंट की व्यवस्था की गई है।

     परियोजना निदेशक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर, मुरैना व आगरा जिले के कलेक्टर्स को पत्र लिखकर उस व्यवस्था के सुचारू संचालन के दौरान कोई लाईन ऑर्डर की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिये सहयोग माँगा है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोटों के विमुद्रीकरण के पश्चात राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजाओं से टोल टैक्स की वसूली स्थगित कर दी गई थी। जो अब पुन: 2 दिसम्बर की रात्रि 12 बजे से प्रारंभ हो जायेगी।

Share This News :